मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 : सरसों और गेहूं में अभी और आएगी तेजी, देखें सरसों, गेहूं व अन्य फसलों के आज के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के चलते और तेल मिलों की कमजोर मांग से मंगलवार को सरसों में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम शाम होते होते 100-125 रुपये कमजोर होकर 7,200 से 7,225 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, दिल्ली लॉरेंस रोड पर भी अंतिम भाव गिरावट के बाद 6950 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। ब्रांडेड तेल कंपनियों ने मंगलवार को सरसों की खरीद भाव में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल कम करके खरीद की, इसका थोड़ा बहुत दबाव हाजिर मंडियों में भी देखने को मिला ।
दोस्तो हमने पहले भी कहा है कि सरसों की कीमतों में अभी बड़ी गिरावट के आसार नहीं है क्योंकि सरसों में किसानों के साथ ही स्टॉकिस्ट भी घटे हुए भाव पर बिकवाली नहीं कर रहे हैं। फिर भी चल रही खबरों का क्षणिक असर के कारण सरसों तेल में भी हल्की गिरावट आई और जयपुर एक्सपेलर भाव 10 किलो में 13 रुपए कम होकर 1495 रुपए के स्तर पर आ गया।
हालांकि सूरजमुखी, मूंगफली के तेलों में या तो स्थिरता रही है या तेजी दर्ज हुई है। सोया तेल में प्लांटों ने 2 रुपए किलो तक भाव गिराए, जबकि सामान्य मंडियों में भाव एक से ढाई रुपए कमजोर होते दिखाई दिए।
जैसा कि हमने कल की रिपोर्ट में बताया था कि इंडोनेशिया ने यू टर्न लेते हुए कहा कि इंडोनेशिया से कच्चे पाम तेल का निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा, इसी खबर के कारण घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में नरमी दर्ज की गई।
बात अंतरराष्ट्रीय बाजार की करें तो वहाँ पर खाद्य तेल के दाम तेज हुए। मलेशिया में मंगलवार को पॉम तेल के दाम करीब 3 फीसदी तेज रहे। इंडोनेशियाई सरकार और पाम तेल उत्पादकों के बीच बैठक के बाद सरकार ने फैसला किया है कि अगर बाजार में अभी भी तंग आपूर्ति रहेगी तो वे सीपीओ, आरपीओ और अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। वे अब 27 अप्रैल को दूसरे दौर की बैठक करेंगे।
इन सब हलचलों के बीच मंगलवार को मलेशिया में पॉम ऑइल और शिकागों में सोया तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई। दोस्तों तेल व्यापार के बड़े जानकारों का मानना है कि इंडोनेशिया का प्रतिबंध एक महीने से अधिक समय तक चलने की संभावना कम है क्योंकि जकार्ता में तेल को स्टोर करने के लिए उतनी अच्छी सुविधाएं नहीं है। साथ ही भारत जैसे आयातक देशों का निर्यात को पूरी तरह खोलने के लिए दबाव भी है।
सूत्रों के अनुसार इंडोनेशिया द्वारा निर्यात पर रोक लगाने से भारतीय आयातक अन्य विकल्पों की भी तलाश कर रहे हैं। मार्च में, भारत ने इंडोनेशिया से 207,362 टन पाम तेल का आयात किया था, जिसमें 145,696 टन आरबीडी पामोलीन था। भारतीय आयातक कंपनियां मलेशिया से आपूर्ति सुरक्षित करने पर जोर दे रही है ताकि इंडोनेशिया से आयात पर निर्भरता कम की जा सकें, हालांकि इंडोनेशिया से क्रुड पाम तेल का आयात अभी जारी रहेगा, क्योंकि वहां की सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई है।
जानकारों ने बताया कि इंडोनेशिया की तेल निर्यात नीति में बार-बार आ रहे बदलाव से व्यापारियों ने खरीदी घटा दी है। हालांकि लंबी अवधि के लिए खाद्य तेल में अच्छी तेजी की उम्मीद है, इसलिए घटे भाव पर तेल पकड़ना फायदेमंद हो सकता है।
सरसों भाव
Sarso ka bhav
- जोधपुर मंडी पीली सरसों भाव ₹ 7700 काली ₹ 7000
- केकड़ी मंडी भाव ₹ 6750
- बूंदी मंडी सरसों का भाव 6600
- जबलपुर मंडी भाव ₹ 6000
- देवास मंडी सरसों भाव ₹ 6300
- छतरपुर मंडी भाव ₹ 6500
- जयपुर सरसों भाव ₹ 7225
- दिल्ली सरसों भाव ₹ 6950
- आगरा/शमशाबाद/दिगनेर सरसों भाव ₹ 7700
- अलवर सलोनी सरसों भाव ₹ 7700
- कोटा सलोनी सरसों भाव ₹ 7700
- आगरा बीपी भाव ₹ 7500
- आगरा शारदा भाव ₹ 7500
- रुचि बांरा भाव ₹ 6950
- रुचि गंगानगर सरसों भाव ₹ 7000
- ओम गुना भाव ₹ 6900
- टोंक भाव ₹ 7175
- श्योपुर सरसों भाव ₹ 6600 आवक 1500
- कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग भाव ₹ 6837 भाव डाउन ₹ 76
- भरतपुर भाव ₹ 6837 भाव डाउन ₹ 76 आवक 3500
- हिसार मंडी कंडीशन सरसों भाव ₹ 6800
- हिसार मण्डी सरसों भाव ₹ 6700आवक 1500
- गंगापुर सिटी सरसों भाव ₹ 6900 आवक 4000
- गोयल कोटा भाव ₹ 7100
- बरवाला भाव ₹ 6750 भाव डाउन ₹ 20
- पोरसा भाव ₹ 6575
- खुर्जा भाव ₹ 6500 भाव डाउन ₹ 100 आवक 100
- खैरथल भाव ₹ 7000 आवक 7000
- शाजापुर भाव ₹ 6200/6350
- श्रीगंगानगर सरसों भाव ₹ 6275/6785
- इंदौर nomadic भाव ₹ 6500/6600
भरतपुर मंडी
- डिलीवरी भाव ₹ 6850/6875
- लोकल मण्डी भाव ₹ 6837
- आवक 1500 बोरी
- कच्ची घानी भाव ₹ 14800/14900
- खल भाव ₹ 2780/2885
- ग्वालियर मंडी
- कंडीशन भाव ₹ 6900
- मण्डी भाव ₹ 6600/6650
- आवक 1000 बोरी
- मोरेना मंडी
- कंडीशन भाव ₹ 6900
- मण्डी भाव ₹ 6600
- आवक 2000 बोरी
- अलवर मंडी सरसों भाव
- कंडीशन भाव ₹ 6900
- मण्डी भाव ₹ 6400/6900
- आवक 4000 बोरी
- कच्ची घानी भाव ₹ 14800/14900
- एक्सपिलर भाव ₹ 14800
- खल 2800
- सरसों तेल कच्ची घानी
- कोलकाता भाव ₹ 1610
- खैरथल भाव ₹ 1490
- मालपुरा भाव ₹ 1490
- मंगल भाव ₹ 1561
- मुरैना भाव ₹ 1480
- गंगापुर भाव ₹ 1490
- श्री गंगानगर भाव ₹ 1500
- शिव कोटा भाव ₹ 1620
- हिंदू भाव ₹ 1490
- दौसा भाव ₹ 1490
- कोटा भाव ₹ 1494/1495
- बूंदी भाव ₹ 1489/1490
- काकरी भाव ₹ 1490
- लिफ्ट भाव ₹ 1500/1505
- उत्सव भाव ₹ 1500
- खेड़ी भाव ₹ 1490
- सरसों तेल एक्सपेलर
- भिवानी भाव ₹ 1480/1485
- मुरैना भाव ₹ 1460
- गंगापुर भाव ₹ 1480
- श्री गंगानगर भाव ₹ 1480
- बीकानेर भाव ₹ 1530
- चरखी दादरी भाव ₹ 1480
- कोटा भाव ₹ 1485/1486
- बूंदी भाव ₹ 1483/1484
- लिफ्ट भाव ₹ 1480
- विपुल भाव ₹ 1500
सरसों खल
- गंगापुर भाव ₹ 2750
- मुरैना भाव ₹ 2800
- श्री गंगानगर भाव ₹ 2650
- आगरा भाव ₹ 3121/3131
- चरखी दादरी भाव ₹ 2650
- कोटा भाव ₹ 2900
- कोटा भाव ₹ 2900
- सुमेरपुर भाव ₹ 2730
- जोधपुर भाव ₹ 2730
- सरसों आवक सम्पूर्ण भारत
- राजस्थान. 350000
- मध्य प्रदेश. 55000
- उत्तर प्रदेश. 105000
- हरियाणा पंजाब 70000
- गुजरात 35000
- अन्य 85000
सम्पूर्ण भारत कुल आवक 700000 बोरी ( स्थिर )
पाम तेल में भी सोमवार को जो वायदा में 7 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज हुई थी, वह मंगलवार को दो प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुई। हाजिर बाजार में भी 8 से 10 रुपए किलो की जो तेजी आई थी, वह फिर 5 रुपए किलो तक नीचे पहुंच गई । इंडोनेशिया द्वारा कच्चे पाम तेल को निर्यात प्रतिबंध से बाहर रखने के फैसले से यह गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि पाम तेल की उपलब्धता भविष्य में टाईट ही रहने वाली है। इसलिए तिलहन के किसानों को डरने की ज़रूरत नहीं है।
दोस्तों हाल फिलहाल विश्व बाजार में चल रही खाद्य तेलों की कमी का अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। जो भी सरकार ने कोशिशे की हैं अभी तक उनमे सफलता नहीं मिली है। खाद्य तेल दिन प्रतिदिन महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में जिन किसान भाइयो ने सरसो को रखा हुआ है वो थोड़े दिन और स्टॉक में रख सकते हैं। अगर सरकार ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो सरसों की कीमतों में तेजी बानी रहने के आसार हैं
गेहूँ तेजी मंदी रिपोर्ट
दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है कि भारत सरकार ने सरकारी एजेंसियों के द्वारा 444 लाख टन गेहूं खरीद करने का लक्ष्य रखा हुआ है। यह खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होनी है। लेकिन भारतीय खाद्व निगम, (FCI) के अनुसार देशभर की मंडियों से चालू सीजन 2022-23 में अभी तक केवल 143 लाख टन गेहूं की खरीद ही हो पाई है। अब गेहूं की कटाई और कढ़ाई हो चुकी है तथा मंडियों में गेहूं की दैनिक आवक काफी कम हो चुकी है, ऐसे में जानकारों ने चालू रबी में एमएसपी पर गेहूं की खरीद का अनुमान अब 300 लाख टन से घटा कर 165 से 175 लाख टन कर दिया है। जो कि 444 लाख टन के आसपास भी नहीं है।
हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही पंजाब की मंडियों में गेहूं की दैनिक आवक सामान्य की तुलना में कम हो रही है, यही बड़ा कारण है कि सरकारी खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है।
हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (HAFED) द्वारा हरियाणा की मंडियों से गेहूं की कमर्शिलय खरीद शुरू करने से भाव 25 से 30 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए हैं। हैफेड राज्य की मंडियों से गेहूं की खरीद 2,040 रुपये प्रति क्विंटल के साथ 25 रुपये दामी को मिलाकर 2,065 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है।
निजी व्यापारियों के अनुसार सिरसा और फतेहाबाद में गेहूं की क्वालिटी अन्य जिलों में तुलना में अच्छी है, इसलिए निगम इन्हीं जिलों की मंडियों से गेहूं की खरीद कर रही है। हैफेड गेहूं की खरीद में किसानों को आश्वासन दे रही है कि अगर राज्य सरकार ने गेहूं पर बोनस दिया तो, हैफेड द्वारा कमर्शिलय तौर पर खरीद गेहूं पर निगम किसानों को बोनस देगी।
स्टॉकिस्टों की खरीद का रुझान बदला
जानकारों के अनुसार निर्यातक एवं स्टॉकिस्ट मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गेहूं की खरीद ज्यादा मात्रा में कर रहे हैं, क्योंकि इन राज्यों में हरियाणा और पंजाब की तुलना में गेहूं की खरीद पर शुल्क कम है, साथ ही हरियाणा और पंजाब में इस बार क्वालिटी भी कमजोर है।
गेहूँ भाव
Wheat Rate
- जबलपुर मंडी भाव ₹ 1907
- बूंदी मंडी गेहूं का दाम 2480
- देवास मंडी भाव ₹ 2500
- जोबट मंडी भाव ₹ 2150
- अलीराजपुर मंडी भाव ₹ 2125
- बेतूल भाव ₹ 2170
- जयपुर गेहूं मंडी भाव 2260-80
- गोरखपुर का लेटेस्ट प्राइस 2100
- गोंडा मंडी का रेट 2110
- कानपुर का भाव 2180
- बीकानेर मंडी का ऑनलाइन प्राइस 2280
- राजकोट मंडी का गेहूं भाव 2700
- सिवानी मंडी का आज का भाव 2320
- उज्जैन का टॉप भाव ₹2350
- जूनागढ़ मंडी का ऑनलाइन प्राइस2550
- मुरैना मंडी गेहूं भाव ₹ 2250
- ग्वालियर गेहूं भाव ₹ 2050 – 2100
- हिसार गेहूं भाव ₹ 2100
- अलवर गेहूं भाव ₹ 2190 – 2250
- अंबाला भाव ₹ 2150 – 2200
- रोहतक भाव ₹ 2180
- शाजापुर 2000-2250
- शाहजहांपुर मंडी
- मिल भाव ₹ 2200
- मंडी भाव ₹ 2125
पुणे मंडी
- UP Line गेहूं भाव ₹ 2500
- MP लाइन गेहूं भाव ₹ 2475 – 2575
- मुंबई भाव ₹ 2350
- गोलूवाला भाव ₹ 2390 (2851 Variety)
- केकड़ी मंडी का टॉप भाव ₹ 2080
- लखनऊ भाव ₹ 2120
- उदयपुर गेहूं भाव ₹ 2350
- जयपुर भाव ₹ 2250
- किच्छा भाव ₹ 2275
दाहोद मंडी
- मंडी भाव ₹ 2280
- मिल भाव ₹ 2290
- गुलाबबाग गेहूं भाव ₹ 2175
- सागर भाव ₹ 2120
- इटारसीगेहूं भाव ₹ 2170
- हरदा भाव ₹ 2170
- शुजालपुर भाव ₹ 2170
- गांधीधाम भाव ₹ 2390
- संघवी भाव ₹ 2210,2240
- पारख अक्षत भाव ₹ 2300
- बजरंग भाव ₹ 2260
- मालवराज भाव ₹ 2190
- राणीसती भाव ₹ 2310
- सनसवाडी भाव ₹ 2500/2611
- अहमदनगर भाव ₹ 2475/2525
- औरंगाबाद भाव ₹ 2475
- हैदराबाद भाव ₹ 2475/2625
- बेंगलुरु भाव ₹ 2650/2850
- कोयंबटूर भाव ₹ 2700/2850
- गांधीधाम भाव ₹ 2490/2510
- सुरत भाव ₹ 2450
- मालवराज भाव ₹ 2180/2190