मौसम बुलेटिन: हरियाणा में छाए बादल, देर रात इन जगहों पर भंयकर आंधी और बारिश की संभावना

इससे पहले मौसम में बदलाव की फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी। दो दिन पहले शुरू हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म होने लगा था। अब सूरज की तेज चमक पसीना निकाल रही थी। लेकिन मौसम में आए इस बदलाव से राहत जरूर मिली होगी।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग :अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 25.04.2022 @ सांय 5.10 बजे जारी –अगले तीन घण्टों के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक,झज्जर, महेंद्रगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने व कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों में निचले स्तरों पर बना हुआ है।
दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा विदर्भ और मराठवाड़ा से गुजरते हुए फैली हुई है।
उत्तर दक्षिण की एक ट्रफ रेखा सिक्किम से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण तटीय कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी हिमालय पर एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
गुजरात, बिहार, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।